✍🏻सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-जालंधर में नशा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह कोशिश कुछ ही मिनटों में नाकाम हो गई। घटना बस स्टैंड पुलिस चौकी के बाहर की बताई जा रही है।
- जानकारी के अनुसार, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम बाइक पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक चलती बाइक से छलांग लगा दी और मौके से भागने का प्रयास किया। आरोपी के अचानक कूदने से पुलिसकर्मी भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया।
- पुलिसकर्मियों ने फिल्मी अंदाज में दौड़ लगाकर आरोपी को कुछ ही दूरी पर दोबारा काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद वह काफी घबराया हुआ था और डर के कारण उसने भागने की कोशिश की।
- पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी पहले से ही NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार था। अब कस्टडी से फरार होने की कोशिश के मामले में भी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











