Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » घल्लूघारा दिवस पर जालंधर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में फ्लैग मार्च और कड़ी नाकाबंदी 📢

घल्लूघारा दिवस पर जालंधर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में फ्लैग मार्च और कड़ी नाकाबंदी 📢

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने खुद संभाली कमान, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-घल्लूघारा दिवस को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर सभी सब-डिवीजनों, थाना क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, विशेष नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाए गए।
  • पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। SSP हरविंदर सिंह विर्क ने भी विभिन्न नाका प्वाइंटों और संवेदनशील स्थानों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
  • धार्मिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिलेभर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर नाकाबंदी की गई है, जबकि दिन और रात की गश्त को भी तेज कर दिया गया है।
  • पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) टीमें और गश्ती दल 24 घंटे तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या नजदीकी थाने को दें।
  • जालंधर ग्रामीण पुलिस का कहना है कि घल्लूघारा दिवस के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल