Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तेल चोरी का वीडियो बनाना पड़ा भारी: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

तेल चोरी का वीडियो बनाना पड़ा भारी: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सुची पिंड के पास इंडियन ऑयल डिपो के पीछे हुई वारदात, दोनों घायल सिविल अस्पताल में भर्ती; पुलिस को शिकायत देने की तैयारी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

Jalandhar:

  • 📰:-जालंधर के सुची पिंड इलाके में तेल चोरी की कथित गतिविधियों का वीडियो बनाना दो यूट्यूबरों को भारी पड़ गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे कुछ लोगों ने यूट्यूबर और उसके कैमरामैन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को बुरी तरह पीटने के बाद उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और नकदी भी छीन ली।
  • जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी एक यूट्यूबर अपने कैमरामैन आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर इंडियन ऑयल डिपो के पिछले हिस्से की ओर जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने वहां कथित रूप से हो रही तेल चोरी की गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वीडियो बनते देख 15 से 20 लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोनों को घेरकर हमला कर दिया।
  • पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, प्रेस आईडी कार्ड और जेब में रखी नकदी भी छीन ली और मौके से फरार हो गए।
  • घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने बताया कि वे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू किए जाने की संभावना है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल