Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हिमाचल के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब को में ‘खालसा टैक्स’ शुरू: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

हिमाचल के एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब को में ‘खालसा टैक्स’ शुरू: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

कारों से ₹100, कमर्शियल वाहनों से ₹500 तक लिए जा रहे पैसे; कीरतपुर साहिब में प्रदर्शन, हाईवे जाम की भी चेतावनी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-हिमाचल प्रदेश द्वारा लिए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में निहंग संगठन तरना दल ने बुधवार से ‘खालसा टैक्स’ की वसूली शुरू कर दी। कीरतपुर साहिब के पास कुल्लू-मनाली हाईवे पर निहंग सिंह वाहनों को रोककर छोटी गाड़ियों से 100 रुपये, छोटे कमर्शियल वाहनों से 200 रुपये और बड़े वाहनों से 300 से 500 रुपये तक वसूल रहे हैं।
  • तरना दल के प्रतिनिधि बाबा अच्छर सिंह ने कहा कि यह राशि “सरबत के भले” के लिए इस्तेमाल की जाएगी और किसी भी वाहन चालक से जबरदस्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने हिमाचल सरकार के एंट्री टैक्स को “गुंडा टैक्स” बताते हुए इसका विरोध किया।
  • निहंग संगठन ने दोपहर 3 बजे तक गांव मोड़ा के पास हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी है। साथ ही कहा गया है कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई करने की कोशिश की तो वे संघर्ष के लिए तैयार हैं।
  • दरअसल, हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों से 1975 के हिमाचल प्रदेश टोल्स एक्ट के तहत एंट्री टैक्स लिया जाता है। वर्ष 2025 और फिर 2026 में टैक्स दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब और हरियाणा में इसका विरोध तेज हो गया था। विरोध के बाद हिमाचल सरकार ने कुछ श्रेणियों में राहत दी, लेकिन एंट्री टैक्स व्यवस्था अब भी लागू है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल