हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी रहेंगे मुख्य अतिथि, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों आज (3 जून 2026) औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभालेंगे। इस अवसर पर चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
- कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अश्वनी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
- पदभार ग्रहण करने के बाद केवल सिंह ढिल्लों पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी अपने विचार साझा करेंगे।
- भाजपा नेतृत्व ने केवल सिंह ढिल्लों को ऐसे समय प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है, जब पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार ढिल्लों का प्रमुख फोकस मालवा क्षेत्र और ग्रामीण सिख समुदाय के बीच भाजपा का जनाधार मजबूत करने पर रहेगा।
- पार्टी को उम्मीद है कि केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और पंजाब में भाजपा अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करने में सफल होगी।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












