Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मिले विपन सभरवाल, दी शुभकामनाएं 📢

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों से मिले विपन सभरवाल, दी शुभकामनाएं 📢

चंडीगढ़ स्थित आवास पर की मुलाकात, सरोपा, पुष्पगुच्छ और भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट कर जताई शुभकामनाएं; संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एस.सी. मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष विपन सभरवाल ने अपने साथियों के साथ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
  • इस अवसर पर विपन सभरवाल ने केवल सिंह ढिल्लों को सरोपा, पुष्पगुच्छ तथा भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
  • विपन सभरवाल ने कहा कि केवल सिंह ढिल्लों एक अनुभवी, मेहनती और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब भाजपा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रदेश के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
  • मुलाकात के दौरान भाजपा को पंजाब में और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
  • इस मौके पर संत अशोक लंकेश ऋषि जी महाराज, राजीव गोरा, गुलजार खोसला, गौरव जीके और चेतन नाहर भी उपस्थित रहे।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल