Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब के किसानों को बड़ी राहत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब के किसानों को बड़ी राहत: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, अब कर्ज न चुकाने पर नहीं होगी किसानों की जमीन नीलाम

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-पंजाब सरकार ने 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए नई किसान क्रेडिट पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। नई नीति के तहत बैंक अब लोन डिफॉल्ट होने की स्थिति में किसानों की कृषि भूमि को कुर्क या नीलाम नहीं कर सकेंगे।
  • जमीन की कुर्की पर रोक – कर्ज न चुकाने पर किसानों की जमीन सुरक्षित रहेगी।
  • ✅ पूरी KCC व्यवस्था डिजिटल – किसान ATM, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से सीधे लेनदेन कर सकेंगे।
  • ✅ 6 साल की एकमुश्त मंजूरी – हर साल क्रेडिट लिमिट अपने आप बढ़ेगी।
  • ✅ फसलवार कर्ज सीमा में बढ़ोतरी
  • 🌾 गेहूं: ₹30,000 प्रति एकड़
  • 🌱 पराली प्रबंधन: ₹2,000 प्रति एकड़ अतिरिक्त
  • 🎋 गन्ना: ₹1 लाख प्रति एकड़ तक
  • 🥦 बागवानी और सब्जियों को भी नई सूची में शामिल किया गया

सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों को कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी तथा खेती के लिए आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध होगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल