ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन वर्क रेडिनेस एप्टीट्यूड प्रेडिक्टर टेस्ट पास करना होगा
टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर पीटीएन
- 📰:-जालंधर, 2 जून: युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंजाब कौशल विकास मिशन (पी.एस.डी.एम.) के तहत दी जाने वाली ऑनलाइन प्रशिक्षण संबंधी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा राईना शिक्षा फाउंडेशन के साथ किए गए एम.ओ.यू. के तहत 12 सॉफ्ट स्किल्स और 14 हार्ड स्किल्स से संबंधित 21 घंटे की मुफ्त ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन ‘वर्क रेडिनेस एप्टीट्यूड प्रेडिक्टर’ (डब्ल्यू.आर.ए.पी.) टेस्ट देना होगा। टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को रिसर्च, स्ट्रैटजी, उद्यमिता, मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, बिजनेस ऑपरेशंस, सेल्स, कोडिंग, डिजाइन, फैशन, अकादमिक क्षेत्र और डेटा एनालिटिक्स आदि में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा और सफल उम्मीदवारों को विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्लेसमेंट सहायता प्रदान की जाएगी।
- योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कोर्स और डब्ल्यू.आर.ए.पी. टेस्ट दोनों पूरी तरह मुफ्त हैं।
- टेस्ट देने के इच्छुक उम्मीदवार https://form.typeform.com/to/FjueMdNc के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- इसके अलावा उम्मीदवार गूगल फॉर्म https://rainaeducationfoundation.netlify.app/ से नौकरी की तैयारी संबंधी मूल्यांकन टेस्ट भी इस लिंक पर दे सकते है।
- अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, कमरा नंबर 320 या ब्लॉक थीमैटिक एक्सपर्ट से मोबाइल नंबर 9056920100 पर संपर्क किया जा सकता है।
- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब कौशल विकास मिशन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुसार हुनर प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












