Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब में बढ़ेगी पुलिस की सख्ती: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब में बढ़ेगी पुलिस की सख्ती: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

राज्यभर में बढ़ेगी नाकेबंदी और पेट्रोलिंग, हर वाहन की होगी सख्त जांच

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-चंडीगढ़: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों (CPs) और एसएसपी (SSPs) को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को हुई हाई-लेवल वर्चुअल बैठक में डीजीपी ने कहा कि पंजाब भर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जाए, रणनीतिक नाके लगाए जाएं, मोबाइल पेट्रोलिंग तेज की जाए और वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए।

*ड्रग्स के पैसों पर वार, हवाला नेटवर्क निशाने पर* 

  • डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े फंडिंग नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कस रही है। विशेष तौर पर उन अवैध हवाला ऑपरेटरों को निशाना बनाया जा रहा है, जो मध्य-पूर्व (Middle East) देशों के जरिए ड्रग्स का पैसा पाकिस्तान तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा।

*युद्ध नशियां विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की समीक्षा*

  • बैठक के दौरान पंजाब सरकार के दो प्रमुख अभियानों ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरां ते वार’ की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए गए।

*पुलिस-जनता साझेदारी पर जोर* 

  • डीजीपी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और Village Defence Committees (VDCs) के साथ नियमित बैठकें करें, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत बनाया जा सके।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल