Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब में समर वैकेशन का ऐलान: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

पंजाब में समर वैकेशन का ऐलान: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए पंजाब सरकार का फैसला, सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में एक महीने की छुट्टियां

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-पंजाब सरकार ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनज़र सभी सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राज्य के सभी स्कूल 1 जून से 30 जून 2026 तक बंद रहेंगे।
  • सरकार ने छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। छुट्टियों संबंधी आदेश सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। अब स्कूल 1 जुलाई 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे।
  • इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई से सरकारी दफ्तरों, सेवा केंद्रों और स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कर दिया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर यह व्यवस्था 15 जुलाई तक लागू की गई है।
  • वहीं चंडीगढ़ प्रशासन पहले ही स्कूलों में 23 मई से 30 जून तक कुल 39 दिनों की गर्मी की छुट्टियां घोषित कर चुका है। ऐसे में पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगह स्कूल अब 1 जुलाई से खुलेंगे।
  • पंजाब में वर्तमान में 27,281 स्कूल संचालित हैं, जिनमें करीब 59 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। राज्य में लगभग 2.73 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। सरकारी स्कूलों में करीब 26.69 लाख और निजी स्कूलों में 30.63 लाख से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल