Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जलभराव के बाद पेयजल सप्लाई पर असर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जलभराव के बाद पेयजल सप्लाई पर असर: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

शहर के कई इलाकों में जलभराव के बाद पेयजल सप्लाई प्रभावित, घरों में पहुंच रहा मटमैला पानी

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर:

  • 📰:-लगातार हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या के साथ अब गंदे पानी की सप्लाई ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई घरों में नलों से मटमैला और दूषित पानी आने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
  • स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के बाद पानी का रंग बदल गया है और उसमें गंदगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए साफ पानी की व्यवस्था अलग से करनी पड़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार दूषित पानी के सेवन से पेट संबंधी बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
  • लोगों ने नगर निगम और जल सप्लाई विभाग से मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की तुरंत जांच कराई जाए और प्रभावित क्षेत्रों में साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। वहीं प्रशासन से यह भी अपील की गई है कि जलभराव वाले इलाकों में सीवरेज और पेयजल लाइनों की जांच की जाए ताकि गंदा पानी सप्लाई में न मिले।

तस्वीर में दिख रहा गंदा पानी बारिश के बाद एक घर के नल से भरे गए पानी का है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल