✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-कमिश्नरेट जालंधर पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-1 की टीम ने मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति से बेसबॉल मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और बेसबॉल भी बरामद किया है।
- पुलिस के अनुसार, यह मामला परमजीत सिंह निवासी अमनदीप एवेन्यू जालंधर की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह सुबह करीब 4:45 बजे सैर के लिए निकले थे, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उन पर बेसबॉल से हमला कर मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
- इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-1 में मुकदमा नंबर 81 दिनांक 13.03.2026 के तहत धारा 309(6), 317(2), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले में एक नाबालिग आरोपी को पुलिस पहले ही 24 अप्रैल 2026 को काबू कर चुकी थी।
- अब पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी दीवांशु उर्फ दीवू पुत्र जसपाल निवासी न्यू अमर नगर, गुलाब देवी रोड जालंधर को कपूरथला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल PB08-BJ-2803 स्प्लेंडर और बेसबॉल बरामद की गई है।
- पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। फिलहाल आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है
फोटो और वीडियो पुलिस के माध्यम से

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











