Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर। पंजाब

  • 📰:-कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल .32 बोर, 9 मैगजीन और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
  • यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर श्रीमती धनप्रीत कौर IPS के दिशा-निर्देशों में डीसीपी इनवेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों PPS, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जयंत पुरी IPS और ACP डिटेक्टिव अमरबीर सिंह PPS की निगरानी में की गई। 

 *ऐसे शुरू हुई कार्रवाई* 

  • स्पेशल सेल के इंचार्ज SI मनजिंदर सिंह की टीम 25 मई 2026 को बस स्टैंड जालंधर के पास पासपोर्ट दफ्तर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर रेलवे लाइनों की तरफ भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की।
  • आरोपी की पहचान मनजोत सिंह निवासी गांव वेसियां, जिला गुरदासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसकी पैंट के नेफे से एक देसी पिस्टल .32 बोर और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
  • इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-6 जालंधर में Arms Act की धारा 25(1-B)A के तहत मामला दर्ज किया गया।

 *पुलिस रिमांड में हुआ बड़ा खुलासा* 

  • पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में दो अन्य साथियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने 28 मई को गांव भैणी पसवाल से दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • पूछताछ के दौरान एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने धुस्सी बांध के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 4 और पिस्टल .32 बोर, 8 मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है और उनसे हथियार सप्लाई नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

 

फोटो पुलिस के माध्यम से

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल