Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मलेशिया से डिपोर्ट होकर लौटे युवक ने की आत्महत्या: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

मलेशिया से डिपोर्ट होकर लौटे युवक ने की आत्महत्या: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

✍🏻सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां मलेशिया से डिपोर्ट होकर लौटे एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विदेश से वापस भेजे जाने के बाद वह लंबे समय से तनाव में था और काफी चुपचाप रहने लगा था।
  • परिजनों के मुताबिक, गुरुवार रात सुनील अपने कमरे में सोने के लिए गया था। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो परिवार को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सुनील कमरे में फंदे से लटका हुआ था।
  • घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि मलेशिया से डिपोर्ट होकर लौटने के बाद से ही सुनील मानसिक रूप से टूट चुका था। वह अक्सर अकेला रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। परिवार का कहना है कि विदेश में काम और बेहतर भविष्य का सपना टूटने से वह गहरे सदमे में था।
  • सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम चंद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल