✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर तपा मंडी के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। अचानक टायर फटने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए सीधे खेतों में जा घुसी। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
- जानकारी के मुताबिक, बस में सवार संगत जिला जलालाबाद क्षेत्र से प्रसिद्ध गुरुद्वारा अड़ीसर साहिब (हंडियाया) में माथा टेकने के लिए जा रही थी। सफर के दौरान तपा मंडी के पास अचानक तेज धमाके के साथ बस का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन खेतों में उतर गया।
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस के आसपास कोई छोटा वाहन या दोपहिया नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











