Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हाईवे पर लगा सीसीटीवी बना जासूसी का हथियार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

हाईवे पर लगा सीसीटीवी बना जासूसी का हथियार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

फोटो इंटरनेट के माध्यम से 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-चंडीगढ़/पठानकोट: पंजाब पुलिस ने पठानकोट के एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह पठानकोट-जम्मू हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइव फुटेज पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था, जिससे सेना और सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
  • पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पठानकोट के चक धारीवाल गांव का रहने वाला है। शुरुआती जांच में आरोपी ने कबूल किया कि उसने जनवरी महीने में पठानकोट-जम्मू हाईवे पर एक पुल के पास स्थित दुकान पर इंटरनेट आधारित सीसीटीवी कैमरा लगाया था। इसी कैमरे के जरिए सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की आवाजाही की लाइव फुटेज भेजी जा रही थी।
  • जांच एजेंसियों को शक है कि यह फुटेज पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी को दुबई में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति से निर्देश मिल रहे थे और इसके बदले उसे करीब 40 हजार रुपये भी मिले थे। आरोपी के कब्जे से सीसीटीवी कैमरा बरामद कर लिया गया है।
  • इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया था। पिछले महीने पुलिस ने चीन में बने सोलर सीसीटीवी कैमरों के जरिए सैन्य ठिकानों की लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजने वाले दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। कपूरथला के मॉडल टाउन इलाके में भी एक संदिग्ध सीसीटीवी कैमरा मिला था, जिसके जरिए सैन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
  • पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल