✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-मोगा नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर-41 में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच बहस झड़प में बदल गई। विवाद बूथ के बाहर समर्थकों के खड़े होने को लेकर शुरू हुआ था, जिसने कुछ ही देर में हंगामे का रूप ले लिया।
- स्थिति बिगड़ती देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसपी कृष्ण सिंगला भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने बूथ के आसपास जमा भीड़ को हटाया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी, ताकि मतदान प्रक्रिया प्रभावित न हो।
- जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर-41 से कांग्रेस उम्मीदवार कुनाल शर्मा चुनाव मैदान में हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की ओर से गौरव गर्ग उम्मीदवार हैं। दोनों दलों के समर्थकों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिसके चलते इलाके में राजनीतिक गर्माहट बनी हुई है।
- पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए पूरे इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











