Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » खन्ना चुनाव में पहले घंटे ही बवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

खन्ना चुनाव में पहले घंटे ही बवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:खन्ना नगर कौंसिल चुनाव के वार्ड नंबर 15 में मंगलवार सुबह मतदान शुरू होते ही माहौल गर्मा गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के समर्थकों के बीच बूथ के बाहर तीखी बहस हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज करने के आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
  • जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की उम्मीदवार रीना विजन और AAP की उम्मीदवार मंजू मल्होत्रा चुनाव मैदान में हैं। रीना विजन कांग्रेस नेता गिन्नी विजन की पत्नी हैं, जबकि मंजू मल्होत्रा AAP के वरिष्ठ नेता शामलाल मल्होत्रा की पुत्रवधू हैं।
  • बताया जा रहा है कि मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद बूथ के बाहर कांग्रेस नेता गिन्नी विजन और राजीव मल्होत्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी आमने-सामने आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
  • स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और चुनाव प्रक्रिया में बाधा न डालने की चेतावनी दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी भी तरह का हंगामा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • पुलिस कार्रवाई के बाद माहौल शांत हो गया और मतदान प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी रही। प्रशासन की ओर से संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

वीडियो इंटरनेट के माध्यम से 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल