Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » आईफोन लूटकर भागे बदमाशों पर युवक का पलटवार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

आईफोन लूटकर भागे बदमाशों पर युवक का पलटवार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

पठानकोट:

  • 📰:पठानकोट में देर रात एक युवक से लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को उस समय भारी पड़ गया, जब पीड़ित युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और ईंट मारकर उन्हें स्कूटी समेत गिरा दिया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • जानकारी के मुताबिक, गांव घो-मंगनी निवासी लोकेश कुमार उर्फ लक्की मलिकपुर क्षेत्र में एक सैलून पर काम करता है। शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान जुगियाल रोड पर स्कूटी सवार दो युवक उसके पीछे लग गए। शुरुआत में लक्की को लगा कि शायद कोई जान-पहचान वाला मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही सेकेंड में मामला लूट तक पहुंच गया।
  • पीड़ित के अनुसार, चलते वाहन के दौरान आरोपियों ने उसकी बाइक बंद कर दी, जिससे बाइक सड़क किनारे रुक गई। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने दातर निकालकर हमला कर दिया। लक्की ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसके कंधे पर वार लग गया। छीना-झपटी में उसका मोबाइल और कुछ सामान नीचे गिर गया। बदमाश उसका आईफोन और करीब 5 हजार रुपए लेकर फरार हो गए।
  • लक्की किसी तरह वहां से भागकर पास में रहने वाली अपनी मौसी के घर पहुंचा और अंदर घुसकर जान बचाई। आरोपियों ने उसकी बाइक भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन चाबी न मिलने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
  • कुछ देर बाद जब लक्की बाहर आया तो वही बदमाश दोबारा वहां पहुंच गए। इस बार युवक ने डरने की बजाय मुकाबला करने का फैसला किया। सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर उसने बदमाशों पर फेंकी, जो सीधे एक आरोपी को लगी और दोनों स्कूटी से गिर पड़े। इसके बाद कुछ देर तक हाथापाई भी हुई। हालांकि बदमाश दातर दिखाकर फिर मौके से फरार हो गए।
  • पीड़ित का कहना है कि उसे आरोपियों के चेहरे कुछ हद तक याद हैं और सामने आने पर वह उन्हें पहचान सकता है। उसने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शाहपुरकंडी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल