✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर:
- 📰:-जालंधर के किशनपुरा इलाके में रविवार सुबह एक घर में लगी भीषण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जांच में मंदिर में लगे पंखे से हुए शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने की कोशिश कर रहे लोग झुलस गए।
- लोगों के मुताबिक आग इतनी भयानक थी कि धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से पूरे घर में फैल गई।
- भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकलने वाले थे, तभी मंदिर में लगे पंखे से अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम देर से पहुंची, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
- आग के दौरान घर में रखा एक सिलेंडर भी फट गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग झुलस गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।
- उधर, फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई। चार फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि इलाके की संकरी गलियों और नीचे लटक रही बिजली की तारों के कारण टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई।
- वहीं, एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











