होशियारपुर के हीरा कारोबारी दंपती पर FIR; कुछ रकम लौटाकर बनाया भरोसा, फिर गायब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर में दुबई के हीरा कारोबार में निवेश करवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने होशियारपुर के तलवाड़ा निवासी हीरा कारोबारी दंपती अतुल वर्मा और रिया वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
- शिकायत बस्ती दानिशमंदा निवासी और सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी राकेश कुमार ने दी। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने खुद को बड़े ज्वेलरी कारोबारी बताते हुए दुबई में हीरों के बिजनेस में पैसा लगाने का ऑफर दिया। साथ ही हर 15-20 दिन में मोटा मुनाफा देने का दावा किया।
- राकेश कुमार ने बताया कि भरोसा जीतने के लिए दंपती ने तलवाड़ा और जालंधर में शोरूम होने की बात कही। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को RTGS के जरिए अलग-अलग खातों में कुल 25 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए।
- पीड़ित का आरोप है कि शुरुआत में करीब 3.74 लाख रुपए मुनाफे और ब्याज के नाम पर लौटाए गए, ताकि शक न हो। लेकिन बाद में न तो मूल रकम वापस की गई और न ही कोई जवाब मिला।
- मामले की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 में बीएनएस की धाराओं 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच एएसआई बलविंदर कुमार कर रहे हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











