Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 35 लाख के झगड़े में बचपन का दोस्त बना कातिल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

35 लाख के झगड़े में बचपन का दोस्त बना कातिल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

कमलदीप मित्तल के दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पटियाला में PG के बाथरूम के बाहर वारदात, हत्या के बाद नाक पर हाथ रख जांची सांस; सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

पटियाला

  • 📰:-पटियाला के राजिंदरा मेडिकल कॉलेज के MBBS स्टूडेंट कमलदीप मित्तल उर्फ कमल की हत्या की कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया। बचपन का दोस्त ही उसका कातिल निकला, जिसने पैसों के विवाद में पहले साजिश रची और फिर चाकू टूटने तक वार करता रहा। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर करीब 30 जख्म मिले हैं।

 *बचपन की दोस्ती, फिर पैसों से बढ़ी दरार*

  • पुलिस जांच में सामने आया कि कमलदीप और आरोपी मोहित वर्मा मानसा के बरेटा के रहने वाले थे। दोनों पड़ोसी थे और 12वीं तक साथ पढ़े। बाद में कमलदीप मेडिकल लाइन में चला गया, जबकि मोहित अपने पिता की ज्वेलरी दुकान संभालने लगा।
  • इसी दौरान मोहित ने शेयर मार्केट और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का लालच देकर कमलदीप से लाखों रुपए लगवाए। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले रिश्तेदार के जरिए करीब 35 लाख रुपए मोहित के खाते में पहुंचे थे।

*पैसा डूबा तो दोस्ती बनी दुश्मनी*

  • शेयर मार्केट में नुकसान के बाद कमलदीप लगातार अपने पैसे मांग रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुछ रकम ऑनलाइन गेमिंग में हारने की बात कही थी। जब कमलदीप ने शिकायत करने की बात कही तो मोहित ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। 

*मूवी देखी, मैच देखा… फिर सुबह कर दी हत्या*

  • 17 मई को मोहित पटियाला पहुंचा और कमलदीप के पीजी में रुका। दोनों ने साथ फिल्म देखी और क्रिकेट मैच भी देखा ताकि किसी को शक न हो। अगले दिन सुबह जब कमलदीप कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी आरोपी ने बैग में छिपाए चाकू से पीछे से हमला कर दिया।
  • पहला वार गर्दन पर हुआ, जिससे कमलदीप संभल भी नहीं पाया। इसके बाद आरोपी ने लगातार चेहरे, मुंह, गर्दन और घुटनों तक कई वार किए। पुलिस के अनुसार हमला इतना बेरहम था कि चाकू तक टूट गया।

 *मौत की पुष्टि कर खाते में ट्रांसफर किए पैसे*

  • हत्या के बाद आरोपी ने कमलदीप की सांस चेक की और उसके मोबाइल से 25 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए। फिर खून से सने कपड़े बदलकर फरार हो गया। हाथ पर चोट लगने के कारण उसने अलग-अलग अस्पतालों में इलाज भी करवाया।

*सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से गिरफ्तारी*

  • वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी जाते हुए दिखाई दिया। मोबाइल लोकेशन और रूट ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने 36 घंटे के भीतर डकाला चुंगी इलाके से मोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
  • पटियाला SSP वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

कत्ल की पूरी कहनी बताते एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा।

युवक की हत्या के बाद उसके परिजन मातम करते हुए।

कमल कुमार के पिता जानकारी देते हुए।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल