Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सवालों में घिरी रफ्तार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सवालों में घिरी रफ्तार: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

संविधान चौक के पास देर रात हादसा, कार से शराब की बोतलें बरामद; दूसरी गाड़ी भी चपेट में आई

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर: शहर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक ऑडी कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार के अंदर से शराब की बोतलें मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार बीएसएफ चौक की तरफ से तेज गति में आ रही थी। जैसे ही वाहन संविधान चौक के नजदीक पहुंचा, चालक संतुलन खो बैठा और ऑडी पलट गई। हादसे के दौरान एक दूसरी कार भी इसकी चपेट में आ गई।
  • घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत थाना-4 पुलिस को सूचना दी।

 *मौके से शराब की बोतलें मिलने से बढ़ा शक*

  • लोगों का कहना है कि कार के अंदर शराब की बोतलें पड़ी थीं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 *पुलिस जांच में जुटी* 

  • थाना-4 की एसएचओ अनु पलयाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल