Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢 

21 केस वाले आरोपी ‘लड्डू’ समेत परिवार से जुड़ी बिल्डिंग पर कार्रवाई, पुलिस बोली- नशा कारोबारियों को नहीं बख्शेंगे

जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-पंजाब सरकार की “नशों के विरुद्ध युद्ध” मुहिम के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को हरदयाल नगर में नशा तस्करों से जुड़ी एक अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए पुलिस ने गैर-कानूनी निर्माण को दोबारा ढहा दिया।
  • कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर IPS ने बताया कि उक्त इमारत पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन आरोपियों ने दोबारा निर्माण कर लिया था। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाया।
  • कार्रवाई ADCP सरवनजीत सिंह PPS, ACP North अशोक मीना IPS, थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस टीम और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की गई।
  • पुलिस के मुताबिक यह इमारत विजय कुमार उर्फ लड्डू, उसके बेटे जतिन राणा उर्फ सूरज उर्फ बिंटा और कुलविंदर कौर से संबंधित है। विजय कुमार उर्फ लड्डू के खिलाफ NDPS एक्ट समेत कुल 21 मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य दो आरोपियों पर भी केस दर्ज बताए गए हैं।
  • सीपी धनप्रीत कौर ने कहा कि शहर में नशा तस्करी और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी एंटी-ड्रग हेल्पलाइन 97791-00200 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल