Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » करतारपुर चुनाव से पहले पुलिस पर सवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

करतारपुर चुनाव से पहले पुलिस पर सवाल: क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

लोगों ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत, कहा- विधायक के दबाव में काम कर रहे अधिकारी; झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप

करतारपुर। जालंधर

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-

  • जालंधर के करतारपुर में नगर काउंसिल चुनाव से पहले लोगों ने थाना करतारपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर रमन कुमार और मुख्य मुंशी हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह के तबादले की मांग उठाई है। निवासियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजकर आरोप लगाया कि दोनों पुलिस अधिकारी राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंजाब में AAP सरकार बनने के बाद से दोनों अधिकारी स्थानीय विधायक बलकार सिंह के दबाव में काम कर रहे हैं। आरोप है कि वे जनता की समस्याएं सुनने के बजाय राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। लोगों ने यह भी कहा कि दोनों अधिकारी पिछले करीब 4 वर्षों से करतारपुर उप-मंडल के अलग-अलग थानों करतारपुर, मकसूदां और लांबड़ा में तैनात रहे हैं। लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में रहने से उनका स्थानीय स्तर पर प्रभाव बढ़ गया है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आम लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं और एक खास राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इस संबंध में भेजे गए मांग पत्र की प्रतियां पंजाब के डीजीपी, डिप्टी कमिश्नर जालंधर, एसएसपी जालंधर और निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई हैं। शिकायत पत्र पर राहत, मयंक सिंह, गुरमीत कौर और कमलजीत कौर सहित कई निवासियों के हस्ताक्षर हैं। बता दें कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिले में तीसरे दिन तक कुल 122 नामांकन दाखिल हो चुके हैं। मतदान 26 मई 2026 को होगा, जबकि मतगणना 29 मई को की जाएगी।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल