Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: 120 और गुम मोबाइल बरामद, क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: 120 और गुम मोबाइल बरामद, क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

करीब 25 लाख रुपए कीमत के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए गए

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • 📰:-जालंधर, 12 मई 2026: पंजाब पुलिस की ओर से लोगों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जालंधर देहात पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 120 और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।
  • सीनियर पुलिस कप्तान (SSP) हरविंदर सिंह विरक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके दिशा-निर्देशों और पुलिस कप्तान (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत IPS की अगुवाई में जिला सांझ केंद्र और CIA स्टाफ की टीमों ने लगातार तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के जरिए यह सफलता हासिल की है।
  • एसएसपि विरक ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोनों की शिकायतें सांझ केंद्रों में दर्ज कर CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) पर अपलोड की जाती हैं। इसके जरिए मोबाइल की ट्रेसिंग कर संबंधित थानों और CIA स्टाफ के साथ जानकारी साझा की जाती है, जिसके बाद मोबाइल रिकवर किए जाते हैं।
  • इस विशेष अभियान के दौरान सब-इंस्पेक्टर दलविंदर सिंह, इंचार्ज जिला सांझ केंद्र और इंस्पेक्टर पुष्प बाली, इंचार्ज CIA स्टाफ की निगरानी में पुलिस टीमों ने दिन-रात मेहनत कर करीब 25 लाख रुपए कीमत के 120 मोबाइल फोन बरामद किए।
  • पुलिस के अनुसार, इस नई बरामदगी के साथ अब तक कुल 419 मोबाइल फोन रिकवर किए जा चुके हैं। मोबाइल वापस मिलने से लोगों का जालंधर देहात पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
  • एसएसपि हरविंदर सिंह विरक ने कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन हर व्यक्ति की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, जिसमें निजी जानकारी, तस्वीरें, बैंकिंग डिटेल और अन्य जरूरी डेटा मौजूद होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • उन्होंने कहा कि गुम मोबाइल का असामाजिक तत्वों द्वारा अपराध या साइबर क्राइम में गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। समय रहते शिकायत दर्ज करवाने से मोबाइल रिकवर होने के साथ-साथ उसके गलत इस्तेमाल को भी रोका जा सकता है।
  • पंजाब पुलिस ने दोहराया कि विभाग लोगों की सुरक्षा, उनकी संपत्ति की रक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल