जालंधर। पंजाब
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-जालंधर की 23 वर्षीय अंकिता की ओमान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अक्टूबर 2025 में काम के लिए विदेश गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही परिवार से संपर्क टूट गया। आरोप है कि वहां उसका फोन और पासपोर्ट छीन लिया गया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
- परिजनों के मुताबिक, ट्रैवल एजेंट ने नौकरी के नाम पर 71 हजार रुपये लेकर उसे भेजा था और बाद में वापसी के लिए 3.70 लाख रुपये की मांग की। करीब 7 महीनों तक न वेतन मिला, न घर लौटने दिया गया। 24 अप्रैल 2026 को सहेली के जरिए मौत की खबर मिली, जबकि रविवार को शव जालंधर पहुंचा।
- शव पहुंचने पर परिवार ने सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने एजेंट जसकरण सिंह और आशा रानी के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
फोटो इंटरनेट के माध्यम से

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











