Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ऑर्डर पर गहने बनवाकर ज्वेलर से की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला सिर्फ पीटीएन पर 📢

ऑर्डर पर गहने बनवाकर ज्वेलर से की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला सिर्फ पीटीएन पर  📢

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-जालंधर में ज्वेलर के साथ धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के रहने वाले दंपति ने जालंधर के ज्वेलर से करीब 35 लाख से अधिक का सोना बनने का आर्डर दिया था। पर जब इस ज्वेलरी के भुगतान का समय आया तब वह पैसे देने से मुकर गए।

 *पति पत्नी की थी सोची समझी साजिश: ज्वेलर*

जानकारी देते हुए पीड़ित ज्वेलर अनमोल नारंग ने बताया कि वह शहीद उधम सिंह नगर का रहने वाला है। उनकी किचलु नगर में ज्वेलरी की शॉप है। उनसे लुधियाना के रहने वाले रोहित ग्रोवर एवं उनकी पत्नी शालिनी ग्रोवर ने करीब 35 लाख रुपए का सोना बनने का आर्डर दिया था जिनको उनके कहने पर तैयार करवाया गया था। पर जब भुगतान का समय आया तो वह पति पत्नी पैसे देने से मुकर गए। पीड़ित ज्वैलर का कहना था कि कि वह पति-पत्नी की सोची समझी साजिश थी।

*पुलिस ने किया मामला दर्ज*

पीड़ित ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को की। पुलिस की जांच में शिकायतकर्ता द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी होने का आरोप सही पाया गया जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर लिए और कार्रवाई शुरू कर दी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल