Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जनगणना-2027; जिले में 14 मई तक करवाई जाएगी स्व-गणना, 15 मई से 13 जून तक घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण 📢

जनगणना-2027; जिले में 14 मई तक करवाई जाएगी स्व-गणना, 15 मई से 13 जून तक घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वेक्षण 📢

* डिप्टी कमिश्नर ने की अहम बैठक, अधिकारियों को जनगणना पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश

 

* प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगली ट्रेनिंग में उपस्थित न होने पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • जालंधर, 30 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज जनगणना-2027 संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक करते हुए बताया कि जिले में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत स्व-गणना 30 अप्रैल से 14 मई तक करवाई जाएगी। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक नियुक्त गणनाकर्ता घर-घर जाकर जनगणना प्रक्रिया संबंधी विवरण एकत्र करेंगे।
  • उन्होंने अधिकारियों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना के आंकड़े सही और स्पष्ट तौर पर प्राप्त किए जा सकें।
  • इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) तेजदीप सिंह सैनी भी उपस्थित थे।
  • श्री वालिया ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से जिले के निवासी स्वयं ऑनलाइन पोर्टल [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in) पर जाकर अपने परिवार से संबंधित जानकारी भरकर पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों ने पहले ही ऑनलाइन स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें गणनाकर्ता को केवल अपनी स्व-गणना आईडी दिखानी होगी, जिससे जानकारी का सत्यापन हो जाएगा और दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत आसान और सहज है, जिसके लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन परिवारों ने स्व-गणना नहीं की होगी, उनके घर जाकर नियुक्त गणनाकर्ता पूरी जानकारी दर्ज करेगा। संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जनगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को नियमों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

 

  • श्री वालिया ने इस दौरान जनगणना के लिए तैनात स्टाफ को दी गई ट्रेनिंग का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को अंतिम अवसर देते हुए कहा कि अगले सप्ताह होने वाली ट्रेनिंग में उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उनके विभागाध्यक्षों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा, साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
  • उन्होंने जिला निवासियों से अपील की कि इस प्रक्रिया को पूरा करवाने में गणनाकर्ताओं का पूरा सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लोगों की सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।
  • बैठक में सभी उप मंडल मैजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल