सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर में दिनदहाड़े सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार चिक- चिक चौक के पास गाड़ी सवार बाउंसरों ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गुटों के बीच जमकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते बाउंसरों ने एक्टिवा सवार युवकों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
*बाउंसर यूवकों ने एक्टिवा को लगाई आग , माहौल गरमाया*
मारपीट करने के बाद बाउंसर युवाओं ने एक्टिवा को आग लगा दी। मामला तब गरमाया जब एक्टिवा सवार युवक फतेह गैंग के पाए गए। युवकों ने मौके पर अपने आप की फतेह गैंग के साथी बुला लिए इसके बाद जमकर हंगामा हुआ पर हंगामा के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। फतेह गैंग के साथियों ने बाउंसरों पर भी हमला कर दिया। यह सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
*मौके पर पहुंची पुलिस , कहां जल्दी युवक होंगे गिरफ्तार*
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम भारी बल के साथ वहां पहुंची । पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस टीम का कहना था कि सीसीटीवी के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले में घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है
*इलाके में दहशत का माहौल*
चिक चिक चौक एक व्यस्त इलाका है जहां चिक चिक ढाबा भी है और लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस गुंडागर्दी से लोग सहमे हुए हैं और वहां पूरा दहशत का माहौल बन गया है ।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











