✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-आम आदमी पार्टी के सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जानकारी के अनुसार हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाटिल सहित 7 सांसदों ने अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हरभजन के साथ-साथ राघव चड्ढा और अशोक मित्तल भी भाजपा में शामिल हो गए। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और उनको पंजाब का गद्दार कहते हुए जमकर नारेबाजी की।
*घर की दीवार पर लिखा गद्दार*
- हरभजन के घर की दीवार पर कार्यकर्ताओं ने गद्दार लिख दिया। कार्यकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हरभजन ने पार्टी को छोड़कर अपने पंजाब से गद्दारी की है और गद्दारों को कभी बख्शा नहीं जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी रोकी नहीं गई। पुलिस कर्मियों ने सख्ती करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया।
*अशोक मित्तल के भी पोस्टर फाड़े और उन पर पोती कालिख*
- सांसद अशोक मित्तल के आम आदमी पार्टी छोड़कर जाने और भाजपा में शामिल होने पर यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने उनकी अपनी यूनिवर्सिटी एलपीयू के बाहर उनका पुतला फूंका और चप्पलों उनके पुतले पर भी मारी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टरों पर कालिख पोत दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वैसे सभी पंजाब के गद्दार है और इन गद्दारों की पार्टी से गद्दारी करने पर उन सब में बहुत ज्यादा गुस्सा है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











