आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्यभर में मॉक ड्रिल, कई जगह लाइटें रहेंगी बंद
📍 *चंडीगढ़। जालंधर*
✍🏻 *सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन*
📰:-पंजाब में आज रात एक खास तरह की सुरक्षा अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित की जा रही है, जिसके तहत अलग-अलग जिलों में कुछ समय के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा। यह अभ्यास करीब 15 मिनट का होगा और इसका मकसद इमरजेंसी हालात में तैयारियों को परखना है।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे से 8:15 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। ब्लैकआउट से पहले सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया जाएगा। सायरन बजते ही लोगों को अपने घरों और आसपास की सभी लाइटें बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
⚠️ *क्या करना होगा लोगों को*
- घर और बाहर की सभी लाइट्स पूरी तरह बंद रखें
- इनवर्टर, जनरेटर या टॉर्च का इस्तेमाल न करें
- बिना जरूरत बाहर न निकलें
- सायरन खत्म होने के बाद ही सामान्य गतिविधियां शुरू करें
📍 *इन शहरों में होगा असर*
- लुधियाना: रात 8 से 8:15 तक कई इलाकों में ब्लैकआउट, पहले सायरन बजेगा
- अमृतसर: रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में सिविल डिफेंस की ड्रिल
- मोहाली: सेक्टर-76 और आसपास के इलाकों में अभ्यास
- पठानकोट: 15 मिनट का ब्लैकआउट, पहले और बाद में सायरन
- जालंधर: खास तौर पर शैक्षणिक परिसर में ड्रिल, पूरे जिले में नहीं
- तरनतारन, फाजिल्का, बठिंडा, फिरोजपुर: संवेदनशील इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन अलर्ट
🛑 *सरकार की अपील*
प्रशासन ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों से सहयोग करने और निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












