Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एक्सीडेंट या लूट की साजिश? जालंधर में रात को हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई सच्चाई — जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

एक्सीडेंट या लूट की साजिश? जालंधर में रात को हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई सच्चाई — जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

राहगीरों की सूझबूझ से 2 युवक पकड़े गए, हथियार और बिना नंबर एक्टिवा ने बढ़ाया शक

 

📍 जालंधर। पंजाब

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के आबादपुरा इलाके में लूट की एक कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई जब मौके पर मौजूद राहगीरों हिम्मत दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया। शुरू में लोगों को लगा कि सड़क पर कोई हादसा हुआ है, लेकिन जब वे नजदीक पहुंचे तो मामला संदिग्ध नजर आया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उन्हें शक हुआ, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी माफी मांगने लगे और छोड़ने की गुहार करने लगे, लेकिन लोगों ने उन्हें जाने नहीं दिया।

 

तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से एक तेजधार हथियार (दातर) और बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा बरामद हुई। बताया जा रहा है कि इसी हथियार के दम पर वे लोगों को डराकर लूटपाट की कोशिश करते थे।

 

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते लोग एकजुट न होते, तो कोई बड़ी वारदात हो सकती थी।

 

इलाके के निवासियों ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

फोटो इंटरनेट के सजने से

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल