Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में अगले तीन दिन लोगों को झेलनी पड़ सकती है भारी परेशानी, जानिए कैसे; सिर्फ पीटीएन पर 📢

जालंधर में अगले तीन दिन लोगों को झेलनी पड़ सकती है भारी परेशानी, जानिए कैसे; सिर्फ पीटीएन पर 📢

📍जालंधर। पंजाब 

 ✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-जालंधर में अगले 3 दिन बिजली की तारों मरम्मत के चलते पावरकाम ने बिजली के लंबे कट लगाने का ऐलान कर दिया है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पावरकाम के कर्मियों का कहना है कि यह कट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक लगाया जाएगा। यह कट अगले तीन दिन यानी 25 तारीख तक का शेड्यूल है। में कट को लेकर पावर काम ने अगले तीन दिन अलग-अलग एरिया में कट का शेड्यूल जारी किया है। 

 *बिजली विभाग ने लोगों से पानी को स्टोर करने के लिए कहा*

रोज़ाना चार से पांच घंटे तक कट के चलते, बिजली विभाग ने लोगों से आग्रह किया कि वह ज्यादा से ज्यादा पानी स्टोर कर रखें ताकि उन्हें मरम्मत के चलते पानी की तकलीफ झेलनी ना पड़े।

*इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद* 

बिजली विभाग ने अलग-अलग एरिया में बिजली कट लगाने का ऐलान किया है। आज 22 तारीख बुधवार को ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फुटी रोड, रोज़ पार्क, गांव डोंगरी, लम्मा पिंड़, बसंत विहार जालंधर एनक्लेव कृष्ण कॉलोनी मॉडल टाउन, लाडो वाली रोड सहित अन्य इलाकों में अगले तीन दिन बिजली बंद रहेगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल