✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर के लिंक रोड पर बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।
*बस ड्राइवर हुआ मौके से फरार*
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना के आधार पर रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं ।
*पुलिस ने बस और बाइक ली कब्जे में कहा जल्द बस ड्राइवर को गिरफ्तार करेंगे*
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच जारी है। बस नंबर और राहगीरों के बयानों के आधार पर पुलिस जल्द ही बस ड्राइवर को गिरफ्तार करेगी।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












