Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बेअदबी रोकने को सख्त कानून की मांग, बिल को मंजूरी पर अश्वनी कुमार बब्बू ने जताया आभार 📢

बेअदबी रोकने को सख्त कानून की मांग, बिल को मंजूरी पर अश्वनी कुमार बब्बू ने जताया आभार 📢

सिलेक्ट कमेटी को भेजे मसौदे को जल्द विधानसभा में लाने की अपील, सभी धर्मों की गरिमा की रक्षा पर जोर

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और वडाला के पंच एडवोकेट अश्वनी कुमार बब्बू ने जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान संशोधन बिल 2026 को मंजूरी दिए जाने पर पंजाब सरकार और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का आभार व्यक्त किया है।

 

उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी धर्मों से संबंधित बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए तैयार किए गए कानून के मसौदे, जिसे फिलहाल सिलेक्ट कमेटी को भेजा गया है, उसे जल्द विधानसभा में पेश किया जाए। उनका कहना है कि इससे सभी धर्मों के सम्मान की रक्षा के लिए एक सशक्त कानून बनाया जा सकेगा।

 

एडवोकेट अश्वनी कुमार बब्बू ने कहा, “माननीय राज्यपाल पंजाब श्री गुलाब चंद कटारिया जी का इस बिल को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद। इस कानून के लागू होने के बाद बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित होगी।”

 

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल