Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब प्रेस क्लब के गवर्निंग काउंसिल ने गैर मेंबरों के प्रति लिया अहम फैसला, क्लब में प्रवेश के प्रति लगाई पाबंदी 📢

पंजाब प्रेस क्लब के गवर्निंग काउंसिल ने गैर मेंबरों के प्रति लिया अहम फैसला, क्लब में प्रवेश के प्रति लगाई पाबंदी 📢

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में क्लब के गवर्निंग काउंसिल की तरफ से गैर मेंबरों से जुड़ी घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया। काउंसिल की तरफ से इस मामले प्रति बुलाई गई मीटिंग में तुरंत कार्रवाई करते हुए क्लब के अनुशासन और सुरक्षा को लेकर कुछ अहम फैसले लिए गए। काउंसिल की तरफ से मीटिंग में तय किया गया कि क्लब में गैर मेंबरों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने क्लब के सभी मेंबरों से अपील की है कि क्लब में आने के समय वह अपने साथ मेंबरशिप पहचान कार्ड जरूर लेकर आए ओर जरूरत पड़ने पर वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों को दिखाएं। गवर्निंग काउंसिल ने मेंबरों से यह भी अपील की है की क्लब के नियमों की पालना करते हुए एक सुरक्षित और अनुशासित माहौल क्लब में बनाए रखने में सहयोग करें। काउंसिल भविष्य में ऐसे मामलों में कारवाई और सख्त निगरानी करती रहेगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल