जालंधर में चोरी के मोटरसाइकिलों सहित युवक गिरफ्तार , दूसरा साथी चकमा देकर हुआ फरार
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर और नकोदर के अंतर्गत आते थाना बिलगा की पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिलों सहित एक युवक गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार हुए आरोपी से चार मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम वाई प्वाइंट तलवन में नाकाबंदी की हुई थी । नाकाबंदी के दौरान उन्हें आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी कि चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए नेशनल एक्सप्रेस के पास इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी के खिलाफ अदालत से रिमांड प्राप्त कर पुछताछ की जाएगी।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












