✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर के जीटी रोड़ स्थित शामा चिकन कॉर्नर पर चार्जर को लेकर हुए मामूली विवाद ने लड़ाई का हिसंक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार चिकन कॉर्नर पर आया ग्राहक खाना खाने के बाद अपना चार्जर वहीं भूल गया। थोड़ी देर बाद युवक अपने साथ कई साथियों को लेकर आया और चार्जर की मांग करने लगा । इस बात को लेकर युवकों ने दुकान पर काम करने वाले एक कर्मी के साथ बुरी तरह से मारपीट की और दुकान पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी जिससे बड़े पतीले में पड़ी हुई बिरयानी गिर गई। इस घटना से दुकान पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही युवक मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों की बदौलत उन्होंने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
*दुकानदार का आरोप, हमलावारों ने पिस्तौल तानी*
हमले के बारे में जानकारी देते हुए दुकान मालिक फैजान ने बताया कि युवकों से चार्जर को लेकर बातचीत हो चुकी थी। हमलावारों ने पहले तो बहसबाजी करनी शुरू की। फिर दुकान पर तोड़फोड़ करने लगे। दुकान मालिक का कहना था कि हमलावारों ने उनके ऊपर पिस्तौल तानी और धमकाना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनकी इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
*दुकानदारों ने की पुलिस पार्टी से सुरक्षा कि मांग*
दुकान में हुई इस वारदात को देखते हुए आसपास के दुकानदार भी काफी डरे हुए हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है ।
*पुलिस टीम ने आरोपी को लिया हिरासत में , पुछताछ जारी*
मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया ओर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान दानिश के रूप में हुई है।
पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो इंटरनेट के माध्यम से

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












