Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में बीते दिन हुई लूट में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपित गिरफ्तार 📢

जालंधर में बीते दिन हुई लूट में पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपित गिरफ्तार 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

📰:-शहर के हरनामदास पुरा में वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिन एक युवक मास्क लगाकर हरनामदास पुरा में वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल्स की दुकान पर आया और दुकान में बैठी लड़की से टिकट के बारे में पूछताछ करने लगा। कुछ देर बाद युवक का दूसरा साथी भी मास्क लगाकर अंदर आया और तीसरा साथी बाहर एक्टिवा पर इंतजार कर रहा था। मौका देखकर एक युवक ने लड़की पर पीछे से हमला कर दिया और साथी युवक ने तिजोरी से करीब 1 लाख 8 हजार की नकदी निकाली ओर बाहर इंतजार कर रहे साथी युवक के साथ एक्टिवा पर सवार होकर रफू चक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलती एसीपी अजय सिंह थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

 *आरोपियों ने पहले की रेकी , फिर दिया वारदात को अंजाम:*

आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान की करीब 3:30 बजे रेकी की थी ओर करीब शाम 6:22 मिनट पर वारदात का अंजाम दिया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 *सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित गिरफ्तार:* 

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की ओर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने करवाई करते हुए लूट में शामिल आरोपित गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया जो कि वेस्ट इलाके का रहने वाला है।

पुलिस का इस मामले में कहना था कि पुलिस इस मामले का जल्द ही प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा करेगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल