



-पहाड़ों पर ट्रैकिंग और फन गेम्स के साथ नेचर को जाना विद्यार्थियों ने
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-पल्लनपुर में चल रहे 5 दिनों के हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप समाप्त हो गया। कुदरती नजारों और एडवेंचर के बीच यह कैंप सभी के लिए यादगार रहा। इस कैंप में विद्यार्थियों के लिए बहुत ही शानदार यादगार पल बिताए। पांच दिनों के कैंप में विद्यार्थियों ने ट्रेकिंग के साथ-साथ फन गेम्स और मस्ती की। कैंप में सुबह व्यायाम और फिर नाश्ते के बाद ट्रेकिंग होती थी जिसमें पहले दिन सुख विला में 6 किलोमीटर ट्रैकिंग, अगले दिन 12 किलोमीटर ट्रैकिंग सिसवन डैम में और तीसरे दिन मिर्जापुर में 16 किलोमीटर ट्रैकिंग हुई। कैंप के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने 8 किलोमीटर पहाड़ों में ट्रैकिंग की और सिसवन डैम पहुंचे, जहां सभी ने डैम के अंदर बोटिंग का आनंद लिया। तीसरे दिन दो घंटे ट्रैकिंग कर विद्यार्थी मिर्जापुर पहुंचे। मिर्जापुर में क्लाइंबिंग और ज़िप लाइन जैसी फन गेम्स में सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। ट्रेकिंग के बाद दोपहर को लंच होता था। लंच के बाद ट्रैकिंग से थके हुए सभी विद्यार्थी अपने लगाए हुए टेंट में विश्राम करते थे। शाम को चाय के बाद विद्यार्थी क्रिकेट वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसी गेम्स खेलते थे। गेम्स के बाद विद्यार्थी गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होते और अरदास कर माथा टेकते। रात को खाने के बाद विद्यार्थी स्पीकर लगाकर नाच-गाना करते और खूब मस्ती करते। चौथे दिन विद्यार्थियों को हाइकिंग और ट्रैकिंग कैंप के सर्टिफिकेट दिए गए जो उनके जीवन के लिए अहम मायने रखते हैं। इसके बाद ग्रुप फोटो हुई और प्रोफेसर गुरमन दीप सिंह ने सभी विद्यार्थियों का कैंप में आने का महत्व बताया। ट्रैकिंग में जसपाल राणा के निर्देशों के तहत 2 लीडर बनाए गए जिनके नाम शाविंदर और भवनीत सिंह थे। शाविंदर पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी है और भवनीत डीएवी कॉलेज का,शाविंदर ने आगे रहकर और भवनीत ने पीछे रहकर विद्यार्थियों को लीड किया और उनका ध्यान रखा। दोनों लीडरों ने अपने कॉलेज का नाम ऊंचा करते हुए कैंप में 57 विद्यार्थीयों को अच्छे तरीके से लीड कर अपनी सेवाएं दी।
विद्यार्थियों ने इस कैंप में इकट्ठे रहना, अनुशासन में और इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करना सीखा। इस कैंप को इंस्ट्रक्टर जसपाल राणा लीड कर रहे थे। उनके साथ पंजाब यूनिवर्सिटी से आए प्रोफेसर गुरमन दीप सिंह और प्रोफेसर सुखजिंदर सिंह ने दिया। इंस्ट्रक्टर जसपाल के हर निर्देश का सभी विद्यार्थी पालन करते थे । इस कैंप में कई स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी आए थे, जिसमें डीएवी कॉलेज, खालसा कॉलेज, स्कूल आफ इमीनेंस सीनियर मॉडल स्कूल, शेफाली पब्लिक स्कूल लुधियाना, पंजाब यूनिवर्सिटी मुक्तसर साहिब सहित अन्य स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थी कैंप में भाग लेने के लिए आए थे। इस कैंप में कुल 57 विद्यार्थियों ने भाग लिया । पांचवें दिन विद्यार्थियों ने नाश्ते के बाद चेक आउट कर दिया और कैंप से यादगार पल लेकर घर वापस चले गए।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




