Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » शायरों की दुनिया ने किया “एक मुट्ठी बीज” पुस्तक का लोकार्पण 📢

शायरों की दुनिया ने किया “एक मुट्ठी बीज” पुस्तक का लोकार्पण 📢

फोटो – एक मुट्ठी बीज का लोकार्पण करते हुए जगदीश राणा , जोगिंदर सिंह संधू , सविंदर संधू, बलबीर कौर रायकोटी , गुरदीप सैनी व अन्य

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

📍  जालंधर , 7 अप्रैल

📰:-शायरों की दुनिया द्वारा साहित्य कला और सांस्कृतिक मंच के सहयोग से देश भगत यादगार हॉल जालंधर में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन करके सविंदर संधू के काव्य संग्रह किरण पात और समय दी कैनवस पर आधारित जगदीश राणा द्वारा संपादित पुस्तक एक मुट्ठी बीज लोक अर्पण की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता में डॉ.सोमा सबलोक, जगदीश राणा, सविंदर संधू, बलवीर कौर रायकोटी और जोगिंदर सिंह संधू विराजमान रहे। चरणजीत समालसर द्वारा इस पुस्तक पर लिखा गया जानकारी भरपूर प्रपत्र नावलकार गुरनाम बावा ने पढ़ा। डॉ.सोमा सबलोक ने किताब के मूल लेखक सविंदर संधू और संपादक जगदीश राणा को बधाई देते हुए कहा कि एक मुट्ठी बीज पुस्तक में ज्यादातर रचनाएं सामाजिक सरोकारों से संबंधित ही ली गई हैं और इसका स्वागत करना बनता है। जोगिंदर संधू और बलवीर कौर रायकोटी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा सविंदर संधू के पास उम्र भर का तजुर्बा है जो उनकी कविताओं में भी नज़र आता है और जगदीश राणा द्वारा संपादित इस पुस्तक का बड़े कवियों को नोटिस लेना चाहिए। सविंदर संधू ने कहा कि लोक शायर जगदीश राणा द्वारा उनकी कविताओं पर आधारित नई पुस्तक एक मुट्ठी बीज तैयार करना उसके लिए बड़े सम्मान के बराबर है। इस मौके पर संबोधित करते हुए जगदीश राणा ने कहा कि सविंदर संधू की कविताएं आम लोगों की भावनाएं, पीड़ाएं व्यक्त करती हैं इसलिए वह पहले भी उनकी तीन पुस्तकों पर आधारित एक पुस्तक जिंदगी एक मंच संपादित कर चुके हैं और अब उनकी दो पुस्तकों पर आधारित एक मुट्ठी बीज पुस्तक संपादित की है। इस उपरांत हुए कवि दरबार की अध्यक्षता में जसविंदर दूहड़ा, मोहन मत्यालवी, कुलबीर सिंह कंवल और नक्काश चित्तेवाणी विराजमान रहे। कवि दरबार में गुरदीप सिंह सैनी, डॉ.सोमा सबलोक, सविंदर संधू, नक्श वरियाणवी, रीतू कलसी, मंजीत कौर मीशा, मित्तर मंजीत, दलजीत महमी, इंदर सिंह मिश्री, कीमती कैसर, हीरा लाल मल्होत्रा, हरजिंदर सिंह जिंदी, कुलबीर सिंह कंवल, हरदयाल हुशियारपुरी, साहिबा जीटन कौर, दीप जगतपुरी, हर्शविंदर कौर तलवाड़ा, अनीता वशिष्ठ गढ़शंकर, अशोक गोयल, सोढी सत्तोवाली आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। ग़ज़ल गायक सुरिंदर गुलशन ने जगदीश राणा और उल्फत बाजवा की गजलें गाकर कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचा दिया। इस दौरान कर्नल जगबीर सिंह संधू, गीता वर्मा, गुरनाम बावा, शिवदीप, परमिंदरजीत कौर, जसवंत कौर, भाविनी कलसी, विनोद कुमार, त्रिप्ता रानी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल