
लूट के 48 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार, रिवॉल्वर और नकदी बरामद — फरार साथी की तलाश में पुलिस की तेज छापेमारी जारी।
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📍 जालंधर, 07 मार्च 2026
कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कार्रवाई करते हुए PNB बैंक लूट मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस तथा लूटी गई नकदी का हिस्सा बरामद किया है। आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर के निर्देशन में किया गया। अधिकारियों के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 2:35 बजे दो नकाबपोश बदमाश मोहल्ला बैक एन्क्लेव, खुला किंगरा स्थित PNB बैंक में घुसे और हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर 7 में एफआईआर दर्ज की गई थी।
*गिरफ्तारी ऐसे हुई*
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर आरोपी
सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह, निवासी ग्रीन मॉडल टाउन, जालंधर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकारते हुए अपने साथी का नाम भी बताया, जिसकी तलाश जारी है।
*क्या–क्या बरामद हुआ?*
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से—
1 रिवॉल्वर
3 जिंदा कारतूस
लूटी गई राशि का कुछ हिस्सा
बरामद किया गया है।
*आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज*
सिमरनजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें—
1. केस नंबर 6 (2019) – धारा 406/120B, 13 PTPR एक्ट (थाना कोटली सूरत मलियां, बटाला)
2. केस नंबर 189 (2023) – धारा 21B NDPS एक्ट (थाना सेक्टर 79, एस.ए.एस. नगर)
शामिल हैं।
*अदालत में पेशी और रिमांड*
पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उसके फरार साथी सहित अन्य वारदातों की जानकारी हासिल की जा सके।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




