Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में दिनदहाड़े बैंक लूट: पिस्टल दिखाकर कैशियर से छीना कैश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 📢

जालंधर में दिनदहाड़े बैंक लूट: पिस्टल दिखाकर कैशियर से छीना कैश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 📢

 

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर के गन्ना पिंड इलाके के पास स्थित पीबीएन बैंक में लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, दो युवक स्कूटी पर सवार होकर बैंक पहुंचे और सीधे अंदर घुस गए। इनमें से एक ने कैशियर के पास जाकर पिस्टल दिखाकर पैसे देने की धमकी दी।

 

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। शुरू में कैशियर ने टालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने हथियार निकालकर डराया, जिसके बाद उसे कैश देना पड़ा। इसी दौरान दूसरा आरोपी बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा।

 

लुटेरे बैंक से नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के समय बैंक के अंदर कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।

 

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों आरोपी कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। वहीं, लूटी गई रकम का सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल