Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम हुआ और मजबूत: जालंधर देहाती पुलिस को मिली 16 नई गाड़ियाँ 📢

इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम हुआ और मजबूत: जालंधर देहाती पुलिस को मिली 16 नई गाड़ियाँ 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

112 हेल्पलाइन सेवा के लिए की गई तैनात

📰:-जालंधर, 4 अप्रैल: जनता की सुरक्षा को और मजबूत करने तथा पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार और डी.जी.पी. पंजाब पुलिस की ओर से जालंधर देहाती पुलिस को कुल 16 नई गाड़ियाँ प्रदान की गई है। यह गाड़ियाँ खास तौर पर 112 हेल्पलाइन सेवा के लिए तैनात की गई है, ताकि इमरजेंसी कॉल्स पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

इन गाड़ियों को आज सीनियर पुलिस कप्तान, जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने कहा कि नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस की मौके पर तुरंत पहुंचने की क्षमता में बड़ा सुधार आएगा, जिससे लोगों को और तेज़ तथा प्रभावशाली सेवा मिलेगी। 112 हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का अब और भी तेज़ी से निपटारा किया जाएगा और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि पहले जालंधर देहाती पुलिस के पास 20 गाड़ियाँ थी, अब 16 नई गाड़ियों के शामिल होने से कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई है।

 

उन्होंने आगे कहा कि मैदान में पुलिस की बढ़ती मौजूदगी से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है और पुलिस पर भरोसा बढ़ता है। इससे पुलिस और जनता के बीच सहयोग भी मजबूत होगा, जिससे कानून-व्यवस्था की बेहतर तरीके से पालना सुनिश्चित होगी।

 

उन्होंने कहा कि जालंधर देहाती पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि 112 सेवा पर आने वाली हर कॉल का संवेदनशील और तुरंत जवाब दिया जाए, ताकि लोगों को समय पर मदद मिल सके।

 

पुलिस की ओर से आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में बिना किसी हिचकिचाहट के 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करें, ताकि तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल