सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
मशहूर गायक और फिल्मी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोली बराड़ की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है। कॉल की ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कॉल करने वाले ने कहा मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, “मैसेज इग्नोर कर सकते हो पर गोलियां नहीं”। वहीं डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा है की पुलिस के पास इस समय इसकी कोई शिकायत नहीं आई है अगर कोई शिकायत मिलती है तो इसकी जांच जरूर की जाएगी। एक्टर गिप्पी ग्रेवाल से पहले भी कई कलाकारों एवं कारोबारियों को भी कई बड़े गैंगस्टरों की तरफ से धमकी मिल चुकी है। जनवरी में गायक बी प्राक और फरवरी में एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को भी फिरौती के लिए धमकियां मिली थी। गिप्पी ग्रेवाल के घर पर 2018 में भी फायरिंग हुई थी जिसकी जिम्मेदारी उसे समय लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी।
शिरोमणि अकाली दल कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान पर निशान साधा ओर कहा कि मान सरकार ने गिप्पी ग्रेवाल से सिक्योरिटी सिर्फ इसलिए वापस ली क्योंकि वह उनसे मिलने उनके बदले निवास पर पहुंचे थे। उनका कहना था कि अब पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर कोई भी वारदात होती है तो इसकी जिम्मेदार भगवंत मान ही होंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




