
सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर में मशहूर लकी ओबेरॉय हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 10 संदिग्ध व्यक्तियों को विरासत में लिया। लकी ओबेरॉय की हत्या बाहर बैठे गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल के कहने पर हुई। जोगा के नेटवर्क के जरिए ही हत्या में शामिल सभी शूटरों को हथियार और बाकी सामान भिजवाया गया था। हत्या में शामिल मेन शूटर गुरताज सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसके ठिकाने पता लगवा रही है और साथ ही यह भी पता कर रही है कि वह किस जगह पर रहा उसे और उसको रहने के लिए जगह किसने दी। विरासत में लिए गए सभी आरोपियों का हथियार और नशे से जुड़े नेटवर्क होने का शक है। छापेमारी के दौरान एक ही बुक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला पर 2 घंटे के भीतरी उसे भी गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित गुरताज सिंह की जांच अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क के जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साजिशकर्ता अपने नेटवर्क के जरिए आगे भी कोई ऐसी वारदात करवाने की कोशिश कर सकता है इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




