Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कॉलेज की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी टकराव, युवक घर में छिपकर बचाई अपनी जान📢

कॉलेज की पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी टकराव, युवक घर में छिपकर बचाई अपनी जान📢

 

 

 

शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन 

जालंधर के किशनपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित युवक अपने सामान के साथ एक्टिवा पर आ रहा था तभी सामने से आए कुछ युवकों ने उसकी एक्टिवा पर अपनी गाड़ी दे मारी और उसे घेर लिया। युवक ने घर में छिपकर शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे वहां भीड़ जमा हो गई। हमले की वजह पुरानी कॉलेज कीरंजिश बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज में वेप ना पीने को लेकर रोकने पर कहासुनी हुई थी। पीढ़ी वक्त ने बताया कि जिस लोगों से उसकी दोस्ती हुई उनकी हमलावरों से पुरानी रंजिश चल रही थी। युवक ने उनको तीन-चार बार समझाने की कोशिश की पर वो नहीं हटे। उक्त हमलावारों की पहचान आकाश बाजवा पवन और मनजोत के रूप में हुई है जो कि गढ़ा इलाके के रहने वाले हैं। हमलावार निहंग की पोशाक में थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस लड़ाई से खालसा कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल