
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पंजाब में भी मौसम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। कड़कती ठंड और हल्की बारिश के चलते रविवार को मौसम सुहावना रहा इस बीच इंद्रधनुष का सुंदर नजारा भी देखने को मिला। वहीं सोमवार को भी ठंडी हवा और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पंजाब सहित कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है। 20 मार्च तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है।
*ठंडा मौसम की हो सकती है वापसी:*
लगभग हर वर्ष सर्दी के बाद मौसम में परिवर्तन जरूर आता है जिससे कुछ दिनों के लिए सर्दी वापस आ जाती है। अधिकारियों का कहना है कि बदलते मौसम को देखते हुए अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




