Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के भार्गव कैंप थाने में दो पक्ष भिड़े, पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा📢

जालंधर के भार्गव कैंप थाने में दो पक्ष भिड़े, पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा📢

 

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन 

जालंधर के अंतर्गत आते भार्गव कैंप इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में ही हुई, जिससे कुछ समय के लिए थाने के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष किसी आपसी विवाद को लेकर भार्गव कैंप थाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहसबाजी और फिर मारपीट में बदल गई।

थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को काबू में किया।

वहीं, मीडिया द्वारा पूछे जाने पर संबद्ध पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल